Site icon AB News.Press

Congress leader Protest Against India Pak Match: ‘भारत-पाक मैच हुआ तो कर लूंगा आत्मदाह’, कांग्रेस नेता की चेतावनी… केंद्र सरकार और BCCI को पत्र लिख किया विरोध

Congress leader Protest Against India Pak Match: ‘भारत-पाक मैच हुआ तो कर लूंगा आत्मदाह’, कांग्रेस नेता की चेतावनी... केंद्र सरकार और BCCI को पत्र लिख किया विरोध
Congress leader Protest Against India Pak Match: ‘भारत-पाक मैच हुआ तो कर लूंगा आत्मदाह’, कांग्रेस नेता की चेतावनी… केंद्र सरकार और BCCI को पत्र लिख किया विरोध

 

Congress leader Protest Against India Pak Match: इंदौर/नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित क्रिकेट मुकाबले को लेकर राजनीतिक विवाद गहराने लगा है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने इस मैच का जोरदार विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार और बीसीसीआई को पत्र लिखा है। खंडेलवाल ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि 14 सितंबर को भारत-पाक मैच रद्द नहीं हुआ, तो वे उसी दिन इंदौर में आत्मदाह करेंगे।

Congress leader Protest Against India Pak Match: खंडेलवाल का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी तनावपूर्ण माहौल बन गया है। उन्होंने इस मैच को “देश की बेटियों और शहीदों का अपमान” बताया है।

Congress leader Protest Against India Pak Match: ‘भारत-पाक मैच हुआ तो कर लूंगा आत्मदाह’, कांग्रेस नेता की चेतावनी… केंद्र सरकार और BCCI को पत्र लिख किया विरोध

READ MORE: Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित…पहली बार बने CM तो 10 दिन में गिर गई थी सरकार…

विरोध के पीछे का कारण

Congress leader Protest Against India Pak Match: खंडेलवाल ने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों के हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। ऐसे में पाकिस्तान जैसी आतंकी मानसिकता वाली टीम के साथ क्रिकेट मुकाबला न केवल शहीदों के बलिदान का अपमान है, बल्कि पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

पत्र में क्या लिखा?

Congress leader Protest Against India Pak Match: विवेक खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाहबीसीसीआई सचिव जय शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि भारत-पाक मैच को रद्द किया जाए। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और BCCI ने “जनभावनाओं” का सम्मान नहीं किया, तो वे 14 सितंबर को इंदौर में आत्मदाह करेंगे, जिसकी ज़िम्मेदारी केंद्र और खेल बोर्ड की होगी। वहीं खंडेलवाल के आत्मदाह की चेतावनी के बाद इंदौर पुलिस और प्रशासनिक तंत्र सतर्क हो गया है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं स्थानीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

कांग्रेस सेवादल की अपील

Congress leader Protest Against India Pak Match: कांग्रेस सेवादल ने भी इस मामले में खंडेलवाल का समर्थन करते हुए कहा है कि भारत-पाक मैच केवल एक खेल नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावना से जुड़ा मुद्दा है। सेवादल ने BCCI और केंद्र से अपील की है कि देश के सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान को प्राथमिकता दी जाए। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप 2025 के तहत मुकाबला प्रस्तावित है।

Exit mobile version