Site icon AB News.Press

Cg News: “बने खाबो, बने रहिबो” अभियान की शुरुआत, खाद्य गुणवत्ता जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम

रायपुर। Cg News:  छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से “बने खाबो, बने रहिबो” अभियान की शुरुआत की है। तीन दिवसीय इस विशेष अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर स्थित अपने सरकारी आवास से की।

Cg News: इस अवसर पर मंत्री जायसवाल ने 8 चलित प्रयोगशालाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मोबाइल लैब्स राज्य के सभी 33 जिलों में जाकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाली खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच करेंगी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Bageshwar Dham Controversy: बागेश्वर धाम को महिला तस्करी से जोड़ने पर विवाद, लखनऊ के प्रोफेसर रविकांत पर छतरपुर में FIR दर्ज

खाद्य सुरक्षा पर सख्त निगरानी

Cg News:  स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि जांच के दौरान अगर किसी खाद्य सामग्री में मिलावट या अन्य गड़बड़ी पाई जाती है, तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विभाग 16 और चलित प्रयोगशालाएं शामिल करने जा रहा है, जिससे अभियान को राज्यव्यापी स्तर पर और प्रभावशाली बनाया जा सकेगा।

Congress leader Protest Against India Pak Match: ‘भारत-पाक मैच हुआ तो कर लूंगा आत्मदाह’, कांग्रेस नेता की चेतावनी… केंद्र सरकार और BCCI को पत्र लिख किया विरोध

Exit mobile version