Site icon AB News.Press

Salary Increased : बिग ब्रेकिंग…! छत्तीसगढ़ के इस कर्मचारी को मिली बड़ी सौगात…! वेतन और यात्रा भत्ता बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला

Salary Increased : Big Breaking…! This employee of Chhattisgarh got a big gift…! Historic decision to increase salary and travel allowance

Salary Increased

रायपुर, 02 अगस्त। Salary Increased : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और जनहितकारी और संवेदनशील निर्णय लेते हुए राज्य के हज़ारों प्लेसमेंट कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) ने अपने प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के मासिक पारिश्रमिक और यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

यह ऐतिहासिक फैसला क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में शासी निकाय की 44वीं बैठक में पारित किया गया। इस फैसले को 1 अगस्त 2025 से प्रभावी किया गया है।

क्या मिलेगा कर्मचारियों को?

वर्षों से लंबित मांगों पर सुनवाई

प्लेसमेंट कर्मचारियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी। शासन के इस निर्णय से उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ आत्मसम्मान की भी अनुभूति होगी। इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। यह फैसला केवल वेतन बढ़ोतरी नहीं, बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक गंभीर प्रयास है।”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा

इस फैसले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनहित केंद्रित नेतृत्व की एक और मिसाल माना जा रहा है। संविदा और प्लेसमेंट कर्मियों को लेकर उनकी सरकार की सहानुभूतिपूर्ण नीति स्पष्ट रूप से सामने आई है।

इस निर्णय से हजारों प्लेसमेंट कर्मचारियों को न सिर्फ आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि वे अपने कार्यस्थल पर और अधिक प्रेरित और सम्मानित महसूस करेंगे। यह कदम छत्तीसगढ़ सरकार के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जहां हर कर्मचारी को विकास प्रक्रिया का भागीदार माना जाता है।

पुराने और नए वेतन की तुलनात्मक सूची

क्रम पदनाम पुराना वेतन (₹) नया वेतन (₹)
1 सहायक अभियंता ₹33,000 ₹40,840
2 उप अभियंता ₹22,000 ₹25,780
3 डाटा एंट्री ऑपरेटर / स्टेनो / रजिस्ट्रार ₹17,000 ₹20,900
4 मैकेनिक / इलेक्ट्रीशियन ₹15,000 ₹18,420
5 कार्यालय सहायक ₹12,000 ₹14,200
6 वाहन चालक ₹12,000 ₹14,200
7 हेल्पर / सफाईकर्मी आदि ₹10,000 ₹11,360

कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

इस निर्णय से कर्मचारियों में उल्लास और संतोष का माहौल है। वर्षों से वेतन वृद्धि की प्रतीक्षा कर रहे प्लेसमेंट कर्मियों ने शासन के इस फैसले का स्वागत किया है। सहायक अभियंता सौरभ वर्मा ने कहा, “पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि सरकार ने संविदा कर्मचारियों की आवाज़ को गंभीरता से सुना। अब हम अपने परिवार की ज़रूरतें बेहतर ढंग से पूरी कर सकेंगे।” हेल्पर के रूप में कार्यरत सीमा बाई ने भावुक होकर कहा, “छोटा पद सही, लेकिन अब मुझे भी लग रहा है कि मैं किसी सम्मानित संस्था से जुड़ी हूं।”

नेतृत्व की सराहना

यह निर्णय क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में संभव हो सका। उन्होंने 44वीं शासी निकाय बैठक में कर्मचारियों की मांगों को सहानुभूति से सुनते हुए यह प्रस्ताव पारित किया था।

Exit mobile version