Site icon AB News.Press

Murder of Girlfriend : बुरहानपुर में महिला की निर्मम हत्या…! प्रेमी ने विवाद के बाद रेत दिया गला…यहां देखें VIDEO

Murder of Girlfriend: Brutal murder of a woman in Burhanpur...! Lover slits her throat after a dispute... watch the video here

Murder of Girlfriend

बुरहानपुर, 03 अगस्त। Murder of Girlfriend : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नावरा में शुक्रवार देर रात एक दुखद घटना घटी। जहां देर रात एक महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हालांकि कुछ देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, नेपानगर क्षेत्र के ग्राम नावरा में शुक्रवार देर रात महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना रात लगभग 10:30 बजे की है। सूचना मिलते ही नेपानगर थाना और नावरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या का आरोप नेपानगर के रईस नामक शख्स पर लगाया है। प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी।

Exit mobile version