Cg News:  बेमेतरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूली शिक्षक की सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी

Cg News: बेमेतरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूली शिक्षक की सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी

शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या: इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस |  Bemetara teacher murder sensation area, police engaged investigation | Hari  Bhoomi

बेमेतरा। Cg News: जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े हत्या जैसे गंभीर अपराधों को बेधड़क अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा का है, जहां एक स्कूली शिक्षक की सरेआम धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Saja BJP MLA ईश्वर साहू ने अपने परिवार में ही बांट दी स्वेच्छानुदान राशि…कांग्रेस ने जारी की List…यहां देखें

Cg News: मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक की पहचान सतीश राय के रूप में हुई है, जो शासकीय प्राथमिक शाला हेमाबन्द में पदस्थ थे। गुरुवार को वे स्कूल से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी ग्राम करचुवा के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी रोककर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शिक्षक की गर्दन पर गहरे घाव आए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Cg News:  बेमेतरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूली शिक्षक की सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी
Cg News: बेमेतरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूली शिक्षक की सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी

हत्या के कारण अब तक अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

Cg News: घटना की सूचना मिलते ही खण्डसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

जिले में दूसरी शिक्षक हत्या का मामला

Cg News: इससे पहले भी बेमेतरा से सटे ग्राम बसनी (सिमगा मुख्य मार्ग) में शिक्षक विजय वर्मा की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। फरार चल रहे एक अन्य आरोपी देवा टंडन को हाल ही में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि विजय वर्मा की हत्या भी धारदार हथियार से की गई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई थी।

Cg News:  बेमेतरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूली शिक्षक की सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी
Cg News: बेमेतरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूली शिक्षक की सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था
Cg News: लगातार हो रही इन हत्याओं ने बेमेतरा जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक के बाद एक शिक्षकों की हत्या से न केवल शिक्षा जगत स्तब्ध है, बल्कि आम लोग भी दहशत में हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच पाती है या नहीं।

https://www.instagram.com/reel/DMsCn42Oi9f/?igsh=MWNjYmJyMzlrMWtlZA==

राज्य खबर