Ambedkarnagar News : प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने की विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा…कानून व्यवस्था पर मंत्री ने जताई सख्ती…यहां सुनिए VIDEO

Ambedkarnagar News : प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने की विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा…कानून व्यवस्था पर मंत्री ने जताई सख्ती…यहां सुनिए VIDEO

अंबेडकर नगर, 31 जुलाई। Ambedkarnagar News :उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अंबेडकरनगर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हाल ही में ज़िला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कानून व्यवस्था की गहरी समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

विकास कार्यों की समीक्षा

मंत्री ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं, मनरेगा, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, विद्युत आपूर्ति, पेंशन योजनाओं, कृषक सम्मान निधि, निराश्रित गोवंश संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास सहित लगभग सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का विभागवार और योजनावार मूल्यांकन कराया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया। कार्यदायी संस्थाओं को जल्द ही कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

विद्युत विभाग को ट्रांसफॉर्मर बदलने, रोस्टर अनुसार अविरल बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, और उपभोक्ता शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, व मंजूर आवास योजनाओं में पात्रों को लाभ दिलाने के आदेश। ग्राम्य विकास विभाग, स्वच्छता, और अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्रों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर ध्यान देने की हिदायत दी गई। गौशाला निर्माण की निगरानी, औसत अम्ब्रलेंस सेवाओं की सक्रियता व चिकित्सा उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश भी दिए गए।

कानून व्यवस्था की समीक्षा

मंत्री ने पुलिस अधीक्षक और ज़िले की वरिष्ठ पुलिस टीम से कानून–व्यवस्था संबंधी स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने एससी/एसटी एक्ट, पाक्सो, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शराब, मादक पदार्थ और गोवध तस्करी जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। भूकान माफिया और संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

National