Site icon AB News.Press

Jawan Commits Suicide : CRPF जवान ने खुद को मारी गोली…मौके पर मौत से मचा हड़कंप

Jawan Commits Suicide : CRPF jawan shot himself...death caused commotion on the spot

Jawan Commits Suicide

बीजापुर, 30 जुलाई। Jawan Commits Suicide : ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास मिंगाचल सीआरपीएफ 22वीं वाहिनी में घटी।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों आरक्षक पप्पू यादव निवासी भोजपुरी बिहार से छुट्टी से वापस लौटा था। बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब आरक्षक यादव ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या ली। घटना की सूचना पर नैमेड थाना पुलिस जांच में जुटी है।

गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके की तरफ भागे, जहां जवान पप्पू यादव पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्तपाल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को जवान के पैतृक घर रवाना कर दिया जायेगा।

Exit mobile version