Today Nag Panchami : कल मनाई जाएगी नागपंचमी…! यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Today Nag Panchami : कल मनाई जाएगी नागपंचमी…! यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Today Nag Panchami : कल मनाई जाएगी नागपंचमी...! यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Today Nag Panchami : कल मनाई जाएगी नागपंचमी…! यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

धर्म-संस्कृति डेस्क, 28 जुलाई। Today Nag Panchami : श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष नागपंचमी कल, 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को मनाई जाएगी। यह पर्व नागदेवताओं की आराधना, सर्पदोष से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना के लिए विशेष महत्व रखता है।

Today Nag Panchami : कल मनाई जाएगी नागपंचमी...! यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Today Nag Panchami : कल मनाई जाएगी नागपंचमी…! यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

 

Bad Education System : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक नहीं बता पाए राष्ट्रपति का नाम…! शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता ये VIDEO

नागपंचमी 2025: शुभ मुहूर्त

पंचमी तिथि का प्रारंभ: 28 जुलाई 2025, सोमवार – रात 08:33 बजे

पंचमी तिथि समाप्त: 29 जुलाई 2025, मंगलवार – रात 10:11 बजे

Today Nag Panchami : पूजन का श्रेष्ठ समय (शुभ मुहूर्त): 29 जुलाई को सुबह 06:10 बजे से दोपहर 08:30 बजे तक नाग पूजन के लिए उत्तम मुहूर्त रहेगा।

नागपंचमी पूजन विधि

  1. प्रात: स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  2. घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल या दीवार पर हल्दी या गेरू से नाग का चित्र बनाएं या नाग की मूर्ति रखें।
  3. दूध, दूर्वा, पुष्प, चावल, हल्दी और चंदन से नागदेवता का पूजन करें।
  4. नागों को दूध चढ़ाना या सांपों को दूध पिलाना पारंपरिक परंपरा है, लेकिन आज के समय में यह प्रतीकात्मक रूप से करें।
  5. नाग पंचमी पर ‘नाग गायत्री मंत्र’ या ‘अनन्त वासुकी शेष’ आदि मंत्रों का जाप करना पुण्यदायक माना जाता है।
  6. कथा वाचन करें: नाग पंचमी व्रत कथा सुनना और सुनाना शुभ होता है।
Today Nag Panchami : कल मनाई जाएगी नागपंचमी...! यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Today Nag Panchami : कल मनाई जाएगी नागपंचमी…! यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

 

धार्मिक मान्यता

पुराणों के अनुसार, नागों की पूजा से कालसर्प दोष, पितृ दोष और अन्य ग्रहदोषों से मुक्ति मिलती है। यह दिन विशेष रूप से शेषनाग, वासुकी, तक्षक, कर्कोटक, पद्म और अनंत नागों की पूजा का दिन है।

 

 

क्या न करें:

इस दिन भूमि खुदाई, पेड़ काटना या खेत जोतना वर्जित होता है, क्योंकि यह नागों के निवास स्थान माने जाते हैं।

मांसाहार और झूठ बोलने से बचें।

Religion