DA News Plus के मार्केटिंग प्रमुख हृदेश चौहान का आकस्मिक निधन…MD अरुण भद्रा और CEO शकील साजिद ने किया शोक व्यक्त

DA News Plus के मार्केटिंग प्रमुख हृदेश चौहान का आकस्मिक निधन…MD अरुण भद्रा और CEO शकील साजिद ने किया शोक व्यक्त

रायपुर, 28 जुलाई। DA News Plus : अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि डीए न्यूज प्लस के मार्केटिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख एवं जेसीआई रायपुर कैपिटल के फाउंडर प्रेसिडेंट, जेसीआई सीनेटर श्री हृदेश चौहान का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया।

श्री हृदेश चौहान एक समाजसेवी, कुशल नेतृत्वकर्ता एवं सकारात्मक व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपने व्यवहार, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके असमय निधन से समाज, पत्रकारिता और जेसीआई परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

अंतिम यात्रा

उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निवास स्थान 41-A, फेज 1, हर्ष विहार, दलदल सिवनी रोड, मोवा, रायपुर से देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।

DA न्यूज प्लस के MD अरुण भद्रा और CEO शकील साजिद ने श्री हृदेश चौहान के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,”ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। हम सब उनके योगदान को सदैव याद रखेंगे।”

ॐ शांति।

 

राज्य खबर