Site icon AB News.Press

Murder : कोरबा में महिला पंचायत सचिव की हत्या…! प्रेम विवाह के बाद पति ने ही दी दर्दनाक मौत…गला घोंट कर लाश को जलाया

Murder: Woman Panchayat Secretary murdered in Korba...! After love marriage, husband gave her a painful death... strangled her and burnt the body

Murder

Murder : कोरबा में महिला पंचायत सचिव की हत्या...! प्रेम विवाह के बाद पति ने ही दी दर्दनाक मौत...गला घोंट कर लाश को जलाया
Murder : कोरबा में महिला पंचायत सचिव की हत्या…! प्रेम विवाह के बाद पति ने ही दी दर्दनाक मौत…गला घोंट कर लाश को जलाया

कोरबा, 27 जुलाई। Murder : कोरबा जिले में महिला पंचायत सचिव सुषमा खुसरों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति अभिनेक खुसरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि घरेलू विवाद से परेशान होकर उसने गला घोंटकर पत्नी की हत्या की और फिर लाश को जलाकर आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की थी।

Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई

 Murder : घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहाँ बीते दिनों सुषमा की अधजली लाश उनके घर में संदिग्ध हालात में मिली थी। घटना की जानकारी खुद पति अभिनेक ने पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि वह घर से बाहर गया था और लौटने पर पत्नी की लाश कमरे में मिली। प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन मृतका की मां ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से न्याय की मांग की थी।

 Murder :  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहाँ रिपोर्ट में सुषमा की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने पूरी घटना का खुलासा किया।

Murder : कोरबा में महिला पंचायत सचिव की हत्या…! प्रेम विवाह के बाद पति ने ही दी दर्दनाक मौत…गला घोंट कर लाश को जलाया

वर्ष 2023 में किया था प्रेम विवाह

 Murder :  पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों पंचायत विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। शादी के कुछ ही महीनों में दोनों के बीच घरेलू कामकाज को लेकर विवाद शुरू हो गया था, जो समय के साथ बढ़ता गया। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी से अलग होना चाहता था, लेकिन सुषमा इसके लिए तैयार नहीं थी। रोज़-रोज़ के झगड़ों से परेशान होकर उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई।

Sub-inspector committed suicide: महिला सब इंस्पेक्टर ने लगाई फांसी, घरवाले करते रहें फोन पर…

घटना के एक दिन पहले भी दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था। अगले दिन, आए दिन के झगड़ों से परेशान होकर आरोपी ने सुषमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश को आग लगा दी ताकि मामला आत्महत्या का लगे। लेकिन शव पूरी तरह जल नहीं पाया, जिससे पुलिस को शक हुआ।

Party Sought Clarification : भाजपा में हलचल…! युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी…DMF फंड पर सोशल मीडिया पोस्ट बनी वजह

 Murder : घटना की जानकारी सबसे पहले पति अभिनेक ने ही पुलिस को दी थी। उसने दावा किया था कि वह घर से बाहर था और लौटने पर पत्नी को जली हालत में मृत पाया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि सुषमा की मौत जलने से नहीं, बल्कि गला घोंटे जाने से हुई है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

 Murder :  मामले में मृतका की मां ने भी हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जांच में मिले सबूतों और आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version