
रायपुर : Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ में पिछले 12 घंटों में दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से राजधानी वासी भी डरे हुये है। वहीं, पिछले 8 दिनों की बात की जाएं तो 7 मर्डर की वारदात सामने आई है। इनमें से अधिकांश केस को रायपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। रायपुर में लगातार बढ़ते अपराधों ने पुलिस की चिंता भी बढ़ा दी है।
Girl Taking Drugs : रायपुर के एक निजी होटल में युवती के ड्रग्स लेने का वीडियो वायरल…! राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़…यहां देखें VIDEO
Raipur Crime News: आपको बता दें बीती रात राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री में पत्थर खदान के गड्ढे में पड़ी बोरी के अंदर लाश मिली थी। मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुर कायबंधा निवासी के रूप में की गई थी,वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या करने के बाद शव को बोरी में भरकर फेंका गया। फिलहाल हत्या मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
:max_bytes(150000):strip_icc()/usa--new-york-state--new-york-city--crime-scene-barrier-tape-160018693-5ad2a55afa6bcc00368f0d73.jpg)
सड्डू के बैरागी बाड़ा मेें युवक की हत्या
Raipur Crime News: इधर राखी थाना क्षेत्र में मिली लाश की घटना को 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि सड्डू के बैरागी बाड़ा मेें युवक की हत्या की नई वारदात सामने आई है। आरोपी पिता-पुत्र ने मिलकर 32 वर्षीय राजा चंदवानी की बेरहमी से हत्या कर दी, बता दें पुलिस जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की घटना को पिता-पुत्र ने अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी पुत्र अर्जुन बैरागी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
https://www.instagram.com/reel/DMho133vfUV/?igsh=NGxicjlldnhmODkw

