Site icon AB News.Press

CBI Raids Chhattisgarh : मेडिकल कॉलेज में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश – रायपुर समेत 6 राज्यों में CBI की बड़ी कार्रवाई, रावतपुरा कॉलेज पर शिकंजा!

CBI Raids Chhattisgarh

रायपुर। सीबीआई ने मंगलवार सुबह देशभर में एक साथ छापेमारी कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित 6 राज्यों—राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश—में लगभग 40 ठिकानों पर एकसाथ दबिश दी गई है।

इस कार्रवाई में तीन डॉक्टरों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर स्थित रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इन पर मेडिकल कॉलेज की मान्यता दिलाने के एवज में रिश्वत की पेशकश करने का आरोप है।

CBI Raids Chhattisgarh

सीबीआई की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मेडिकल काउंसिल के कुछ सदस्यों को रिश्वत देकर मान्यता प्राप्त करने की कोशिश की जा रही थी। यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल शिक्षा प्रणाली में हो रहे भ्रष्टाचार की ओर गंभीर इशारा करता है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन जगहों पर छापेमारी हुई है, उनमें कई मेडिकल कॉलेज, निजी आवास और कार्यालय शामिल हैं। दस्तावेज, डिजिटल डिवाइसेज़ और नकदी जब्त की गई है। CBI का यह कदम मेडिकल शिक्षा में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। जांच अब भी जारी है, और आने वाले समय में कुछ और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

read more – Bijapur IED Blast : बीजापुर में नक्सलियों की प्रेशर IED की चपेट में आया ग्रामीण, Jagdalpur मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Exit mobile version