Balrampur Heavy Rain : बलरामपुर में झमाझम बारिश से गागर नदी में आया उफान, मछली पकड़ने गए तीन बच्चे फंसे, सुरक्षित निकाला गया

Balrampur Heavy Rain : बलरामपुर में झमाझम बारिश से गागर नदी में आया उफान, मछली पकड़ने गए तीन बच्चे फंसे, सुरक्षित निकाला गया

Balrampur Heavy Rain

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी क्रम में राजपुर थाना क्षेत्र की गागर नदी में अचानक आए बाढ़ के पानी में तीन बच्चे फंस गए। जानकारी के मुताबिक, ये बच्चे मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे, तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तीनों बीच धारा में फंस गए।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और प्रशासन की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई। कुछ घंटों बाद जब नदी का जलस्तर कम हुआ, तब बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था।

वहीं, बलरामपुर जिले के अन्य हिस्सों में भी मानसून सक्रिय है। रामानुजगंज क्षेत्र की कनहर नदी में जलस्तर बढ़ने से पानी एनीकेट के ऊपर से बहने लगा है। यह नदी छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बहती है।

किसी भी संभावित हादसे से बचाव के लिए पुलिस ने नदी किनारे पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और लोगों को नदी के पास न जाने की चेतावनी दी जा रही है। प्रशासन की अपील है कि बारिश के मौसम में लोग नदी-नालों से दूर रहें और बच्चों को भी ऐसी जगहों पर जाने से रोका जाए।

READ MORE – S JAISHANKAR : जयशंकर का कड़ा संदेश, परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत, इजरायल-ईरान के बीच शांति के लिए भी तैयार

राज्य खबर