CM YOGI ORDER ON KANWAR YATRA 2025 : फूहड़ गानों और हाई वॉल्यूम पर सख्ती, योगी सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

CM YOGI ORDER ON KANWAR YATRA 2025 : फूहड़ गानों और हाई वॉल्यूम पर सख्ती, योगी सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

CM YOGI ORDER ON KANWAR YATRA 2025

उत्तर प्रदेश में सावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा का माहौल बन गया है। लाखों शिवभक्त “बोल बम” के जयकारों के साथ भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाने निकलेंगे। लेकिन इस बार योगी सरकार ने यात्रा को शांतिपूर्ण और मर्यादित बनाए रखने के लिए कुछ कड़े नियम लागू किए हैं।

क्या हैं नए नियम?
  • तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक नहीं बजेगा – हाई वॉल्यूम में गाना बजाना पूरी तरह बैन रहेगा।
  • फूहड़ता या धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गानों पर रोक – कोई भी आपत्तिजनक, भड़काऊ या अश्लील गीत बजाने पर सीधी कार्रवाई होगी।
  • धार्मिक विषयों पर छींटाकशी नहीं चलेगी – किसी भी धर्म या देवी-देवता के खिलाफ टिप्पणी पर कार्रवाई की जाएगी।
  • हर रूट पर पुलिस पेट्रोलिंग – सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने हर कांवड़ रूट पर पुलिस गश्त बढ़ा दी है।
  • थानों को निर्देश जारी – सभी संबंधित पुलिस थानों को विशेष निगरानी रखने और नियमों के उल्लंघन पर तत्काल एक्शन के निर्देश दिए गए हैं।

CM YOGI ORDER ON KANWAR YATRA 2025

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई:

सरकार ने साफ कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ यात्रा के दौरान या उसके बाद भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सरकार की कोशिश है कि यह धार्मिक यात्रा शांति, भक्ति और मर्यादा के वातावरण में सम्पन्न हो। श्रद्धालुओं से भी अपील है कि वे नियमों का पालन करें और अपने आचरण से कांवड़ यात्रा की गरिमा बनाए रखें।

READ MORE – Chhattisgarh Congress : साय सरकार पर सचिन पायलट का तीखा वार, जनकल्याण योजनाएं बंद, कानून-व्यवस्था ध्वस्त, कर्ज में डूबा छत्तीसगढ़

National News and Politics