Site icon AB News.Press

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025 : रविवार को इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को उधार से बचने की चेतावनी; जानिए कैसे रहेगा आपका दिन!

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025

रायपुर। आज रविवार, 22 जून 2025 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। देर रात 1:23 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। आज शाम 4:57 बजे तक सुकर्मा योग और 5:39 बजे तक भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा, रात 9:32 बजे बुध का कर्क राशि में गोचर भी हो रहा है, जो कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

यह दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और धनवर्षा लेकर आ रहा है, तो वहीं कुछ राशियों को उधार लेन-देन से बचने की सख्त चेतावनी दी गई है। जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन और कौन से सरल उपाय आपके दिन को बना सकते हैं और भी शुभ।

———————————————————————————-

मेष राशि

आज मेष राशिफल कहता है कि आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी योजनाओं को गति मिलेगी. आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी. आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा. आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको खुशी होगी. आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025

वृष राशि

आज वृष राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. दिनचर्या में सुबह की सैर शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपने सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे. आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा. आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे आज जिंदगी की भाग दौड़ में आप खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-
मिथुन राशि

मिथुन राशिफल आज बताता है कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप एक से अधिक स्रोतों से आय करेंगे. शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें. आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी. किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें. विद्यार्थियों को किसी उलझन से छुटकारा मिल सकता है. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे. आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।आज आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025

कर्क राशि

आज कर्क राशिफल बताता है कि आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है. अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बना सकते हैं, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी. आमोदप्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा. अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी. आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. लेखन का कार्य कर रहे लोगों के मन में कोई स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

सिंह राशि

आज सिंह राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है. आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है. आज बेवजह किसी से उलझने से बचे. आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी. छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे. जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी. अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025

कन्या राशि

कन्या राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए परिवार के लिए आनंद मंगल रहने वाला है. परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी. महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है. कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए., जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा. शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

तुला राशि

तुला राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है. इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, आने वाले समय में आपको पैसों की जरुरत पड़ सकती है। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशिफल बताता है कि आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. जीवनसाथी से किसी काम को लेकर बातचीत करेंगे. आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. घर परिवार में चल रही समस्या को आप अपनी सूझ बूझ से हल करने में सफल होंगे. ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलिग आपकी सहायता करेंगे. अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें. किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

धनु राशि

धनु राशिफल कहता है कि आज का दिन औसत रहने वाला है. किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे. आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे. किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं. आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है. दान धर्म के कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025

मकर राशि

आज मकर राशिफल कहता है कि आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है. आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें. किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें. राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा. आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप बेहतर महसूस करेंगे, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

कुंभ राशि

आज कुंभ राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा. आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा. आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी. यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया है तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे. किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें. शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

———————————————————————————-

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025

मीन राशि

मीन राशिफल बताता है कि आज आपका दिन अच्छा रहेगा. नए काम की शुरुआत जीवनसाथी को करा सकते हैं. आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं. महिलाएं काम कर रही हैं उससे उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी. ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम बन जाएंगे. आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे. आज का दिन व्यापार के लिये फायदेमंद साबित होगा.

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

Exit mobile version