Mumbai Local Train : मुंबई लोकल में महिला यात्रियों के बीच खूनी झड़प, गेट पर खड़े होने को लेकर हुआ बवाल

Mumbai Local Train : मुंबई लोकल में महिला यात्रियों के बीच खूनी झड़प, गेट पर खड़े होने को लेकर हुआ बवाल

Mumbai Local Train

मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर शर्मनाक और हिंसक झगड़े की तस्वीर सामने आई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 जून को चर्चगेट से विरार जाने वाली लेडीज स्पेशल लोकल ट्रेन में दो महिला यात्रियों के बीच गेट पर खड़े होने को लेकर इतना बड़ा विवाद हुआ कि मामला गाली-गलौज से होते हुए खूनी संघर्ष तक जा पहुंचा।

READ MORE – CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

करीब 2 मिनट 5 सेकंड के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ से खचाखच भरे कोच में महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती, थप्पड़ मारती और लात-घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं। इस झगड़े में एक महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई।

Mumbai Local Train

वहीं कुछ अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और “छोड़ो-छोड़ो” की आवाजें भी सुनाई दीं, लेकिन आक्रोशित महिलाएं मानने को तैयार नहीं थीं। हालांकि, झगड़े की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि विवाद दरवाजे पर खड़े होने या सीट को लेकर शुरू हुआ होगा।

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ ने दोनों महिलाओं – ज्योति और कविता – को भायंदर स्टेशन पर ट्रेन से उतारा और भायंदर रेलवे पुलिस स्टेशन ले गई। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया और आपसी सहमति से मामले को रफा-दफा कर लिया।

बता दें कि मुंबई लोकल में ऐसे झगड़े अब आम हो चुके हैं, खासतौर पर महिलाओं की भीड़ वाले डिब्बों में, जहां छोटी-छोटी बातों पर तनाव और बहस आम है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह घटना फिर से यह सवाल उठाती है कि क्या मुंबई लोकल में महिला यात्रियों की सुरक्षा और संयम दोनों खतरे में हैं?

READ MORE – AMBUBACHI MELA 2025 : कामाख्या मंदिर में उमड़ी साधुओं की भीड़, अम्बुबाची महायोग के लिए सख्त नियम लागू

National