Vijay Rupani :   पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, गुजरात में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

Vijay Rupani : पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, गुजरात में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

Vijay Rupani

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी के निधन पर राज्य सरकार ने सोमवार, 16 जून को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि 12 जून को पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया था। उनके सम्मान में पूरे गुजरात में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

आज होगा अंतिम संस्कार:
  • पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) किया जाएगा।
  • सुबह 11 बजे गांधीनगर से लोग उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए रवाना होंगे।
  • इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से राजकोट पार्थिव शरीर लाया जाएगा।
  • दोपहर 2:30 से शाम 4 बजे तक उनका पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से पैतृक निवास तक लाया जाएगा।
  • फिर शाम 5 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।
  • अंतिम संस्कार राजकोट में उनके पैतृक स्थल पर संपन्न होगा।
  • गुजरात सरकार ने सभी विभागों और अधिकारियों से इस राजकीय आदेश का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।

Vijay Rupani

DNA टेस्ट में 90 पीड़ितों के सैंपल की हुई पहचान

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतकों की पहचान के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत अब तक 90 शवों के डीएनए सैंपल परिजनों से मैच किए जा चुके हैं। इनमें से 33 शव परिजनों को सौंपे गए हैं, जिनमें 4 शव शनिवार को और 29 रविवार को सौंपे गए। परिजनों को सूचना देकर शव एम्बुलेंस और एस्कॉर्ट वाहन के साथ सौंपे जा रहे हैं। साथ ही मृतक प्रमाणपत्र, डीएनए रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी दिए जा रहे हैं। इस हादसे में कुल 274 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री प्लेन में सवार थे। पहचान की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

READ MORE – PM Modi Canada Tour : PM मोदी का तीन देशों का दौरा, G-7 समिट में होंगे शामिल, क्रोएशिया जाएंगे पहली बार

National News and Politics स्पेशल