PM Modi Canada Tour : PM मोदी का तीन देशों का दौरा, G-7 समिट में होंगे शामिल, क्रोएशिया जाएंगे पहली बार

PM Modi Canada Tour : PM मोदी का तीन देशों का दौरा, G-7 समिट में होंगे शामिल, क्रोएशिया जाएंगे पहली बार

PM Modi Canada Tour

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन देशों के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने 15 जून को साइप्रस से की, जहां राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और भारत-साइप्रस व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि साइप्रस यूरोप में भारत का भरोसेमंद साझेदार है।

साइप्रस के बाद पीएम मोदी 16-17 जून को कनाडा के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। यहां वह G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जो वैश्विक मुद्दों और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर चर्चा का मंच होगा।

PM Modi Canada Tour

यह कनाडा का दौरा विशेष रूप से इसलिए अहम है क्योंकि यह भारत-कनाडा के बीच तनाव के बाद पीएम मोदी की पहली यात्रा है। सितंबर 2023 में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद रिश्तों में खटास आ गई थी।

इसके बाद पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक क्रोएशिया यात्रा होगी। वह वहां प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविक से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग को नई दिशा देने का प्रयास है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह 4 दिन, 3 देशों की यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों, वैश्विक भूमिका और रणनीतिक साझेदारियों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

READ MORE – CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंत्रालय में दिनभर बैठकों का दौर

International National