NEW ACADEMIC SESSION : स्कूलों की घंटी फिर से गूंजी, CM साय ने बच्चों को दी शुभकामनाएं, कहा- “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो”

NEW ACADEMIC SESSION : स्कूलों की घंटी फिर से गूंजी, CM साय ने बच्चों को दी शुभकामनाएं, कहा- “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो”

NEW ACADEMIC SESSION

रायपुर। गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से प्रदेश के सभी स्कूल फिर से खुल गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “प्यारे बच्चों, आज से नई शुरुआत हो रही है — नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ। खूब मन लगाकर पढ़ो, सवाल पूछो और उत्तर खोजते हुए आगे बढ़ो।”

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति के अनुरूप व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं।

साय ने बच्चों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “आप केवल पढ़ाई में मन लगाइए, बाकी की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए। आप छत्तीसगढ़ का गौरव बनें, यही हमारी कामना है।” यह संदेश न केवल बच्चों में उत्साह भरने वाला है, बल्कि राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

read more – Aaj Ka Rashifal : कुंभ और मकर पर चंद्रमा का संचार, जानें सोमवार को किस राशि के भाग्य का होगा उदय और कौन रहे सतर्क!

Education राज्य खबर