CG POLICE TRANSFER : दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से जॉइनिंग के निर्देश

CG POLICE TRANSFER : दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से जॉइनिंग के निर्देश

CG POLICE TRANSFER

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), दुर्ग द्वारा जारी आदेश के तहत 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं और सभी को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG POLICE TRANSFER

जारी सूची के अनुसार, तबादले किए गए कर्मियों में

  • 1 निरीक्षक (Inspector)
  • 1 उप निरीक्षक (Sub-Inspector)
  • 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI)
  • 9 आरक्षक (Constables) शामिल हैं।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह कदम कार्य दक्षता, विभागीय संतुलन और प्रशासनिक सुधार की दृष्टि से आवश्यक था। तबादला सूची और संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय एवं संबंधित थानों को भेज दिए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह फेरबदल आने वाले समय में विभागीय रणनीति और कानून व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

READ MORE – PM Kisan Yojana 20th Installment : PM किसान योजना की 20वीं किस्त जून के अंत तक आएगी, नाम लिस्ट में है या नहीं – जानिए सब कुछ वरना अटक सकते हैं ₹2000

राज्य खबर