Corona in India
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2025 तक देश में कोविड-19 के कुल 3961 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 203 नए केस सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में सबसे ज्यादा 47 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद राजधानी में कुल एक्टिव केस की संख्या 483 हो गई है। केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है जहां 1435 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Corona in India
किन राज्यों में कितने केस?
- केरल: 1435 एक्टिव केस
- दिल्ली: 483 एक्टिव केस
अन्य प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक भी शामिल हैं, हालांकि वहां के केस संख्या कम हैं।
कहां-कहां हुई मौतें?
कोरोना संक्रमण के कारण हुई 4 मौतों की जानकारी इस प्रकार है:
- दिल्ली: 22 वर्षीय महिला (टीबी और रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन से भी ग्रसित)
- तमिलनाडु: 25 वर्षीय पुरुष (ब्रोंकियल अस्थमा और एक्यूट ट्यूबलर इंजरी)
- महाराष्ट्र: 44 वर्षीय पुरुष
- केरल: एक व्यक्ति जिसकी पहचान नहीं की गई है
Corona in India
क्या है कारण?
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मामलों में यह बढ़ोतरी ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 के कारण हो रही है। हालांकि, अधिकांश मामले हल्के लक्षणों वाले हैं और मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं।
सरकार की तैयारियां और सलाह
- अस्पतालों को ऑक्सीजन, दवाएं और बेड की तैयारी रखने के निर्देश
- लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील
- अभी तक कुल 32 मौतें इस साल कोरोना से हो चुकी हैं
कोविड-19 एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है, लेकिन विशेषज्ञों और स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि अधिकतर मामले गंभीर नहीं हैं। फिर भी, सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है।

