Site icon AB News.Press

RUSSIA RAILWAY BRIDGE COLLAPSED : रूस के कुर्स्क और ब्रांस्क में 24 घंटे के भीतर दो ट्रेन हादसे, पुल ढहने से दर्जनों घायल, 7 की मौत

RUSSIA RAILWAY BRIDGE COLLAPSED

रूस। रविवार को रूस के कुर्स्क क्षेत्र के जेलेज्नोगोर्स्क जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां ट्रोस्ना-कालिनोव्का राजमार्ग के 48वें किलोमीटर पर एक रेलवे पुल ढह गया। इस दौरान एक मालगाड़ी पुल से गुजर रही थी, जिससे उसका इंजन और तीन खाली बोगियां पटरी से उतर गईं और पुल के नीचे सड़क पर गिर गईं। इंजन में आग लग गई, जिसे आपातकालीन सेवाओं ने जल्द ही बुझा दिया। एक ड्राइवर के पैर में चोट आई है। एहतियातन पुल के नीचे यातायात रोक दिया गया है।

RUSSIA RAILWAY BRIDGE COLLAPSED

यह हादसा 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले शनिवार रात ब्रांस्क क्षेत्र में एक पैसेंजर ट्रेन पुल ढहने के कारण पटरी से उतर गई थी। ट्रेन मॉस्को से क्लिमोव जा रही थी और विगोनिचस्की जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत और 69 घायल हुए हैं, जिनमें ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है।

ब्रांस्क में करीब 180 बचावकर्मी रेस्क्यू अभियान में जुटे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में ब्रांस्क पुल हादसे के पीछे ‘अवैध हस्तक्षेप’ यानी संभावित तोड़फोड़ का शक जताया गया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पुल को जानबूझकर उड़ाया गया हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में कुर्स्क, ब्रांस्क और बेलगोरोड जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले भी ड्रोन हमले और गुप्त ऑपरेशनों की घटनाएं सामने आती रही हैं। इन दो हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

READ MORE – Miss World 2025 Winner : मिस वर्ल्ड 2025 बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता, हैदराबाद में रचा इतिहास

Exit mobile version