Site icon AB News.Press

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की 4 जून को अहम बैठक: खरीफ सत्र, खाद-बीज की व्यवस्था और नक्सल विरोधी अभियान पर होगी चर्चा

CG Cabinet Meeting

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की 29वीं बैठक 4 जून को मंत्रालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में खरीफ सत्र की तैयारियों, कृषि से जुड़ी योजनाओं और नक्सल विरोधी अभियानों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

राज्य में मानसून के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, ऐसे में सरकार खेती-किसानी से जुड़े फैसलों को लेकर सजग है। बैठक में खाद, बीज और कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नीति बनाई जा सकती है। साथ ही, सिंचाई सुविधाओं, जल स्रोतों और किसानों को दी जाने वाली सहायता पर भी विचार किया जाएगा।

CG Cabinet Meeting

प्रशासनिक स्तर पर बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे।

इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा भी बैठक में हो सकती है। माना जा रहा है कि इस दौरान तबादला नीति पर भी चर्चा होगी और जून में इस पर निर्णय लेकर बैन हटाया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह बैठक राज्य के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा में कई अहम फैसलों का मंच बन सकती है।

 

Exit mobile version