Site icon AB News.Press

Pendra News : तेज रफ्तार पिकअप ने मचाया कहर, दुर्गा मंदिर की दीवार तोड़ी, गार्ड गंभीर रूप से घायल

Pendra News

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरवाही से तेंदूपत्ता की बोरियां लेकर गौरेला जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में जा घुसी। इस हादसे में मंदिर की दीवार टूट गई और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

READ MORE – RAILWAY STATION PHOTOGRAPHY BAN : रेलवे स्टेशनों पर फोटो और वीडियो बनाने पर बैन, सुरक्षा कारणों से यूट्यूबरों और ब्लॉगरों पर सख्ती

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घटना सुबह लगभग 5 बजे की है जब तेज गति से आ रही पिकअप वाहन का चालक दुर्गा चौक के पास पहुंचते ही वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित पिकअप पहले ड्यूटी कर रहे गार्ड से टकराई और फिर मंदिर की दीवार में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गार्ड का एक पैर टूट गया और पिकअप में सवार लोग भी घायल हो गए।

Pendra News

घायल गार्ड को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि ओवरलोड और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करने और ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE – Gwalior News : सावधान! नहाने वाले साबुन में निकली ब्लेड, बच्चे का कटा गाल — उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज

Exit mobile version