Site icon AB News.Press

CORONA VIRUS : रायपुर में कोरोना का पहला केस फिर सामने आया, मरीज का इलाज निजी अस्पताल में जारी

CORONA VIRUS

रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय बाद कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमित मरीज को रायपुर के निजी अस्पताल MMI नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहाँ उसका इलाज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है।

राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने इस बात की पुष्टि की है कि मरीज की हालत ठीक है और वह क्रिटिकल नहीं है। लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका का रहने वाला यह व्यक्ति सर्दी-खाँसी के कारण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया था।

डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर कोरोना की आशंका जताई और उसका सैंपल लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तुरंत आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

READ MORE – Shubman Gill : 25 साल के शुभमन गिल बने टेस्ट के पांचवें सबसे युवा कप्तान: पंत उप-कप्तान, करुण नायर की 8 साल बाद टीम में वापसी

Exit mobile version