Site icon AB News.Press

Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, IMD ने जारी किए अलर्ट

Weather Update

रायपुर। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और बारिश का मिलाजुला दौर जारी है, जहां अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है और शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर समेत 35 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ हिस्सों में लू का भी खतरा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी और उमस बरकरार है, हालांकि पश्चिमी यूपी में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। पूर्वी यूपी में लू का प्रभाव बना रहेगा। उत्तराखंड में देहरादून समेत कई इलाकों में 27 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है, चारधाम यात्रा मार्गों पर भी खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।

Weather Update

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, जिससे आंधी-तूफान जैसे हालात बन सकते हैं।

ओवरऑल अपडेट:

भारत के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्री-मानसून की सक्रियता के कारण दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में 27 मई तक तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यदि पूर्वानुमान सटीक रहा तो लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

Exit mobile version