Site icon AB News.Press

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की मांग, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने लिया कड़ा रुख

Shani Shingnapur Temple

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में हाल ही में मुसलमान कर्मचारियों द्वारा पवित्र चबूतरे पर ग्रिल लगाने के कार्य को लेकर विवाद छिड़ गया है। 21 मई 2025 को हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा रोष फैल गया। महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुस्लिम कर्मचारियों को मंदिर से हटाने की मांग उठाई है।

read more – Rahul Gandhi Du Hostel : राहुल गांधी के दिल्ली विश्वविद्यालय दौरे पर बवाल, प्रशासन और डूसू आमने-सामने

महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संगठक सुनील घनवट ने कहा है कि संबंधित मुसलमान कर्मचारियों का कार्य तत्काल रोक दिया जाना चाहिए। उन्होंने लगभग 300 मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने और उन्हें नियुक्त करने वाले अधिकारियों की गहन जांच कर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे राज्य में जन आंदोलन किया जाएगा।

Shani Shingnapur Temple

घनवट ने यह भी कहा कि शनि शिंगणापुर जैसे पवित्र देवस्थान में मांसाहारी और अन्य धर्म के लोगों को कार्य देना हिंदू समाज की आस्था और धार्मिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि ट्रस्टीज ने मरम्मत का काम रोक दिया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

इससे पहले तेलंगाना के तिरुपति बालाजी मंदिर में भी इसी प्रकार की घटना के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केवल हिंदू कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश दिया था। मंदिरों में धार्मिक शुद्धता और सात्त्विकता बनाए रखने के लिए यह जरूरी बताया जा रहा है कि मंदिरों में काम करने वाले कर्मचारी उनकी परंपराओं के अनुरूप हों।

Shani Shingnapur Temple

बता दें कि यह मामला धार्मिक भावनाओं और संवेदनशीलता से जुड़ा होने के कारण महाराष्ट्र में भी चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासन इस विवाद की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है।

read more – Salman Khan : सलमान खान की सुरक्षा में फिर सेंध 3 दिनों में दो घुसपैठ, छत्तीसगढ़ से कनेक्शन फिर चर्चा में

Exit mobile version