CG Breaking : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात, घर में मिली मां और दो बच्चों की सड़ी-गली लाश, हत्या या आत्महत्या?

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात, घर में मिली मां और दो बच्चों की सड़ी-गली लाश, हत्या या आत्महत्या?

CG Breaking

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कीदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के सिदार मोहल्ले में एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। जब वे अंदर पहुंचे, तो 35 वर्षीय महिला सुकांति साहू और उसके दो बच्चे — 15 वर्षीय युगल साहू और 12 वर्षीय प्राची साहू — मृत अवस्था में बिस्तर पर पाए गए। तीनों शव सड़ चुके थे और अंदाजा है कि मौत हुए 4-5 दिन बीत चुके हैं।

पड़ोसियों ने तुरंत छाल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके।

CG Breaking

जानकारी के अनुसार, मृतका का पति महेन्द्र साहू मजदूरी के सिलसिले में सोमवार को गांव से बाहर गया था और घटना की खबर मिलने के बाद ही वह लौटकर आया है।

फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस रहस्यमयी घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है और लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

read more – Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की मांग, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने लिया कड़ा रुख

 

क्राइम न्यूज राज्य खबर