Rajasthan Viral Incident
कोटपूतली। राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां के अंतिम संस्कार को सिर्फ इसलिए रोक दिया क्योंकि उसे अपनी मां के चांदी के कड़े चाहिए थे।
read more – Raipur Road Accident : रायपुर की सड़कों पर फिर दौड़ी मौत, तेलीबांधा चौक में युवती की ट्रक से कुचलकर मौत
घटना तब हुई जब एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। उसकी मृत्यु के बाद परिवारजन अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे, लेकिन तभी मृत महिला के बेटों के बीच चांदी के गहनों को लेकर विवाद शुरू हो गया। खासकर एक चांदी का कड़ा इस विवाद की जड़ था। बताया जा रहा है कि वह चांदी का कड़ा दूसरे बेटे के पास था, जिसे लेकर पहला बेटा नाराज हो गया और मां के अंतिम संस्कार को रोकने की धमकी दे दी।
Rajasthan Viral Incident
मामला तब और सनसनीखेज बन गया जब वह बेटा चिता पर ही बैठ गया और कहने लगा कि जब तक उसे मां का चांदी का कड़ा नहीं मिलेगा, वह चिता से नहीं हटेगा। यह सब कुछ श्मशान भूमि में सबके सामने हुआ। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह घंटों तक अड़ा रहा। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद उसे शांत कराया गया और तब जाकर मां का अंतिम संस्कार संपन्न हो सका।
यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर यही कह रहे हैं – “घोर कलयुग आ गया है।” जहां पहले बेटे मां के लिए जान तक दे देते थे, आज मां के गहनों के लिए चिता पर बैठने तक को तैयार हैं।
यह वाकया न सिर्फ रिश्तों की गिरावट का प्रतीक है बल्कि यह भी दिखाता है कि आज के दौर में लालच और स्वार्थ ने भावनाओं और संस्कारों की जगह ले ली है।

