Minister Vijay Shah Resigns : मंत्री विजय शाह पर FIR के बाद सियासी भूचाल, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, इस्तीफे की अटकलें तेज!!!!

Minister Vijay Shah Resigns : मंत्री विजय शाह पर FIR के बाद सियासी भूचाल, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, इस्तीफे की अटकलें तेज!!!!

Minister Vijay Shah Resigns

मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल तब आ गया जब जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह एफआईआर इंदौर के मानपुर थाने में हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज की गई थी। आरोप है कि उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिससे भारी विवाद खड़ा हो गया।

हाईकोर्ट ने एफआईआर की प्रति देखने के बाद तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इसे जानबूझकर कमजोर किया गया है ताकि बाद में कोर्ट में मामला खारिज हो सके। कोर्ट ने एमपी पुलिस पर ‘घोर छल’ का आरोप लगाया और जांच की निगरानी करने का निर्णय लिया है। बता दें कि मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी।

इस बीच खबर है कि विजय शाह अंडरग्राउंड हो गए हैं और आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद उनके इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है। पार्टी आलाकमान पहले ही उनके रवैये से नाराज है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश संगठन से इस पर रिपोर्ट तलब की है।

Minister Vijay Shah Resigns

विपक्ष भी हमलावर हो गया है। कांग्रेस विधायक दल आज उमंग सिंघार के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात कर विजय शाह के इस्तीफे की मांग करेगा।

हालांकि, मंत्री प्रतिमा बागरी और भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार मंत्री विजय शाह के समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि शाह की मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, बस शब्दों का चयन गलत हो गया। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है। विधायक डोडियार ने इसे आदिवासी होने का मुद्दा बताते हुए कहा कि शाह को टारगेट किया जा रहा है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर शाह का ‘देशभक्ति’ से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उनके समर्थक—उनके बेटे दिव्यादित्य शाह और अन्य—छवि सुधारने के प्रयास के रूप में प्रचारित कर रहे हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियाँ और राजनीतिक दबाव के बीच अब सबकी निगाहें मंत्री विजय शाह के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या वो इस्तीफा देंगे या पार्टी उन्हें हटाएगी? 16 जून को अगली सुनवाई से पहले कई राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

 

read more – History 16 May : 16 मई का इतिहास, ऑस्कर से लेकर अटल जी तक, जानिए क्यों खास है यह दिन

 

 

Breaking News