RAHUL GANDHI DARBHANGA VISIT : प्रशासन की रोक के बावजूद दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों से बोले- ‘आपकी शक्ति मेरे पीछे है’

RAHUL GANDHI DARBHANGA VISIT : प्रशासन की रोक के बावजूद दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों से बोले- ‘आपकी शक्ति मेरे पीछे है’

RAHUL GANDHI DARBHANGA VISIT

दरभंगा। 15 मई 2025 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रशासन की अनुमति न मिलने के बावजूद दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को संबोधित किया। जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाकर कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी पैदल ही हॉस्टल पहुंचे और ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद किया।

READ MORE – KARREGUTTA NAXAL OPERATION : कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन, 21 दिन में 31 नक्सली ढेर, 450 IED बरामद, हथियार फैक्ट्रियां तबाह – PM मोदी बोले ‘जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद

राहुल गांधी ने इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार’ सामाजिक न्याय की सच्चाई को छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय उनके दबाव में लिया है।

RAHUL GANDHI DARBHANGA VISIT

राहुल गांधी ने तीन प्रमुख मांगें रखीं:
  • सही तरीके से जातिगत जनगणना कराई जाए
  • प्राइवेट संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाए
  • SC-ST वर्ग के लिए निर्धारित फंड्स को सही तरीके से वितरित किया जाए

उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और आदिवासी वर्ग के खिलाफ 24 घंटे अन्याय होता है और उन्हें शिक्षा व्यवस्था में लगातार रोका जाता है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि “आप 90 प्रतिशत हो, अपनी ताकत को पहचानो।”

RAHUL GANDHI DARBHANGA VISIT

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि यह सरकार अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों की है, न कि आम जनता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बिहार सरकार लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ हैं, लेकिन वे किसी भी हाल में जनता की आवाज नहीं दबा पाएंगे। इस घटना ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है और कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ प्रशासनिक दमन करार दिया है।

READ MORE – KARREGUTTA NAXAL OPERATION : कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन, 21 दिन में 31 नक्सली ढेर, 450 IED बरामद, हथियार फैक्ट्रियां तबाह – PM मोदी बोले ‘जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद

National News and Politics