Site icon AB News.Press

Vijay Shah Controversial Statement : कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आज जलाएगी मंत्री विजय शाह का पुतला**

Vijay Shah Controversial Statement

रायपुर। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। इस बयान को कांग्रेस पार्टी ने बेहद अपमानजनक और शर्मनाक करार दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला अध्यक्षों को आदेश जारी कर आज शाम 4 बजे प्रदेशभर में विजय शाह का पुतला दहन करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में इस विरोध प्रदर्शन को अंजाम देंगे।

इसके अलावा रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेताओं ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ सेना की महिला अधिकारियों का अपमान है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है।

READ MORE – Mahasamund BREAKING News : महासमुंद में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

Exit mobile version