Cannes Film Festival 2025
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज बेहद ग्लैमरस अंदाज़ में हुआ, लेकिन इस बार बॉलीवुड से जुड़ी दो कंट्रास्ट खबरों ने सबका ध्यान खींच लिया – एक तरफ उर्वशी रौतेला का अतरंगी और चकाचौंध भरा लुक सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का केंद्र बना, तो दूसरी ओर आलिया भट्ट ने अपने डेब्यू को देशहित में पोस्टपोन करके लोगों का दिल जीत लिया।
उर्वशी रौतेला: जब फैशन बन गया फुल ड्रामा!
Cannes के रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला ने एंट्री ली एक ऐसे लुक में जिसे देखकर सबकी आंखें चौंधिया गईं। उन्होंने पहना था फिशटेल स्टाइल मल्टीकलर स्ट्रक्चर्ड गाउन, भारी ज्वेलरी, टियारा, और आंखों पर डार्क मेकअप। लेकिन शो स्टॉपर रहा उनका तोते के शेप वाला क्लच, जिसकी कीमत ₹4.68 लाख बताई जा रही है।

Cannes Film Festival 2025
उर्वशी का यह लुक जहां विदेशी मीडिया में ट्रेंड करने लगा, वहीं भारतीय सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे मीम बना दिया। यूज़र्स बोले – “Met Gala समझ लिया क्या?”, “तोता लेकर भविष्य बताने निकली हैं”, और “सर्जरी की दुकान लग रही है”। लेकिन इस लुक ने इतना ज़रूर कर दिखाया। सबकी नज़रों में आ गईं उर्वशी!
Cannes Film Festival 2025
आलिया भट्ट: जब फैशन से पहले आया फर्ज
दूसरी तरफ, जब पूरा बॉलीवुड Cannes के रेड कारपेट पर छा जाने को तैयार था, आलिया भट्ट ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने दिल जीत लिया। उन्हें इस साल Cannes 2025 में डेब्यू करना था, लेकिन भारत-पाक तनाव के चलते उन्होंने अपना प्लान टाल दिया।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, आलिया को वीकेंड में फेस्टिवल के लिए रवाना होना था, लेकिन उन्होंने तय किया कि इस वक्त देश के साथ खड़ा होना ज़्यादा ज़रूरी है। आलिया की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है, और संभावना है कि यदि स्थिति सुधरी तो वे Cannes में बाद में शिरकत करेंगी। वहीं सोशल मीडिया पर उनके इस कदम को खूब सराहा जा रहा है। फैंस बोले – “Cannes फिर आ जाएगा, लेकिन ऐसा जज़्बा हर किसी में नहीं होता”।
Cannes Film Festival 2025
Cannes 2025 का बॉलीवुड तड़का – दो अंदाज़, दो कहानियां
इस साल का Cannes बॉलीवुड के लिए फैशन, भावना और फैसले – तीनों का मेल साबित हो रहा है। एक तरफ उर्वशी रौतेला अपनी फैशन चॉइस को लेकर ट्रोल हो रही हैं, तो दूसरी तरफ आलिया भट्ट अपने फैसले से लोगों की सराहना पा रही हैं।

