Weather update : देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश की संभावना, 13 मई तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

Weather update : देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश की संभावना, 13 मई तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

Weather update

रायपुर। देशभर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 29°C रहने की संभावना है। हवा की गति 13 से 35 किमी प्रति घंटा के बीच रह सकती है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम बदला-बदला सा रहेगा। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 26°C रह सकता है। 15 से 41 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन गरज-चमक नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 28°C रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। मौसम साफ और धूप खिली रहने की उम्मीद है।

Weather update

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 23°C, जबकि हवा की गति 11 से 35 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 28°C रह सकता है। हवाएं 13 से 33 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। बादलों के बीच मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 12 से 15 मई तक गरज-चमक और तेज बारिश जारी रह सकती है। हवाएं कुछ स्थानों पर 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।

इसके साथ ही, मौसम विभाग ने बताया है कि 13 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान-निकोबार, बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में पहुंचने की पूरी संभावना है। इससे मौसम में और भी बदलाव आ सकते हैं।

read more – Aaj Ka Rashifal 12 May 2025 : वैशाख पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों का संयोग, जानिए 12 राशियों का भाग्यफल, कौन सी राशि रहे सतर्क!

 

Wether मौसम