Road Accident In Raipur : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छठी कार्यक्रम से लौट रहे माजदा वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 13 की मौत, दर्जनों घायल

Road Accident In Raipur : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छठी कार्यक्रम से लौट रहे माजदा वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 13 की मौत, दर्जनों घायल

Road Accident In Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगी बलौदाबाजार सड़क पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

read more – Weather update : देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश की संभावना, 13 मई तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

हादसा उस समय हुआ जब ग्राम चटौद के लोग छठी (चैथिया) कार्यक्रम में शामिल होकर माजदा वाहन से लौट रहे थे। तभी सारागांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आकर माजदा वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी।

हादसे में एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग वाहन में फंसे रह गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य किया गया और घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और फिर रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है।

Road Accident In Raipur

दुर्घटना के समय माजदा में करीब 50 लोग सवार थे। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। अब तक 13 मृतकों की पहचान हो चुकी है जिनमें टिकेश्वरी साहू, महिमा साहू, एकलव्य साहू, प्रभा साहू, नंदिनी साहू, उमंग साहू, वर्षा साहू, गीता साहू, राजवती साहू, कृति साहू, कुंती साहू, टिकेश्वर साहू और भूमि साहू शामिल हैं।

घटना के बाद चटौद गांव में मातम पसरा हुआ है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और विधायक गुरु खुशवंत सिंह ने अंबेडकर अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त का काम जारी है।

read more – Aaj Ka Rashifal 12 May 2025 : वैशाख पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों का संयोग, जानिए 12 राशियों का भाग्यफल, कौन सी राशि रहे सतर्क!

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर