Site icon AB News.Press

CG Accident : खरोरा सड़क हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुआवजे का ऐलान – मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता

CG Accident

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन (CG 04 MQ 1259) से छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे। रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के पास उनका वाहन पहले एक ट्रेलर और फिर एक डंपर से टकरा गया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हृदयविदारक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

CG Accident

इस हादसे पर नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही प्रशासन से घायलों को उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराने की मांग की।

यह हादसा पूरे राज्य को झकझोर गया है और प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज और राहत कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है।

READ MORE – CG NEWS : छत्तीसगढ़ के न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल अहलूवालिया ने रचा इतिहास, Egypt में की 7 स्पाइन सर्जरी

Exit mobile version