Viral Video : सपनों वाला ट्रक, जब दुल्हन की विदाई बनी सादगी और समर्पण की मिसाल!!!

Viral Video : सपनों वाला ट्रक, जब दुल्हन की विदाई बनी सादगी और समर्पण की मिसाल!!!

Viral Video

छिंदवाड़ा। जब अधिकांश लोग शादी में लग्जरी कार, घोड़े या हेलीकॉप्टर से विदाई को स्टेटस सिंबल मानते हैं, तब मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पलटवाड़ा गांव के चौरई ब्लॉक के एक साधारण युवक सोनू वर्मा ने एक बिल्कुल अलग और दिल को छू लेने वाला रास्ता चुना। उसने अपनी मेहनत से खरीदे गए ट्रक को अपनी शादी की विदाई का हिस्सा बनाया और अपनी दुल्हन सोनम को उसी ट्रक में ससुराल लेकर गया।

read more – Rahul Gandhi letter to PM : राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले और सीजफायर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

बता दें कि सोनू का सपना था कि वह अपनी दुल्हन को अपनी खुद की गाड़ी में लेकर जाए, लेकिन उसके पास वाहन नहीं था। हिम्मत और मेहनत से उसने एक ट्रक फाइनेंस कराया और उसे अपनी कमाई का जरिया बनाया। शादी तय होने के बाद उसने सोनम से अपने दिल की बात साझा की, जिसे सोनम ने पूरे दिल से स्वीकार किया।

Viral Video

विदाई का दृश्य:

शादी के बाद, जब विदाई का समय आया, तो ट्रक को फूलों और झालरों से खूबसूरती से सजाया गया। ट्रक में बजते रोमांटिक गानों के बीच सोनम सजी-धजी बैठी थीं और सोनू खुद ट्रक चलाकर उन्हें लेकर ससुराल पहुंचे। यह दृश्य सिर्फ अनोखा ही नहीं था, बल्कि बेहद भावनात्मक भी था।

Viral Video

समाज को संदेश:

बता दें कि सोनू और सोनम दोनों शिक्षित और सम्मानित परिवारों से हैं। वे चाहते तो लग्जरी कार चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और सपनों को प्राथमिकता दी। इस सादगी भरे फैसले ने यह दिखाया कि सच्चे प्रेम और समर्पण से बड़ी कोई शोहरत नहीं होती।

वीडियो हुआ वायरल:

इस विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह शादी दिखावे से परे, सच्चे रिश्तों की गहराई का उदाहरण है।

read more – India Pakistan Border : पंजाब में घुसपैठ की बड़ी साजिश फेल, BSF और पुलिस ने ज़ब्त किया विस्फोटक और हथियारों का जखीरा

 

News and Politics वायरल