Site icon AB News.Press

Rahul Gandhi letter to PM : राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले और सीजफायर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Rahul Gandhi letter to PM

हाईलाइट्स:

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच 10 मई की शाम को सीजफायर (युद्धविराम) की घोषणा की गई। यह घोषणा सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सार्वजनिक की गई थी। इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले अब भी जारी हैं, जिससे सीमा से सटे इलाकों में तनाव बना हुआ है।

इसी स्थिति को गंभीर मानते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाने की मांग की है।

Rahul Gandhi letter to PM

राहुल गांधी की चिट्ठी में क्या है?

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी, मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए।”

उन्होंने ज़ोर दिया कि संसद में तीन अहम मुद्दों पर चर्चा आवश्यक है:

Rahul Gandhi letter to PM

विपक्ष की एकजुटता:

राहुल गांधी अकेले नहीं हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि “देश की सुरक्षा, सीमाओं की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय भूमिका जैसे मुद्दों पर संसद में खुली बहस जरूरी है।”

विपक्षी दलों का मानना है कि जब देश के सामने इस तरह की गंभीर चुनौतियां हों, तो लोकतंत्र में संसद ही वह मंच है जहाँ इन पर विचार-विमर्श और सामूहिक निर्णय लिए जाने चाहिए।

read more – India Pakistan Border : पंजाब में घुसपैठ की बड़ी साजिश फेल, BSF और पुलिस ने ज़ब्त किया विस्फोटक और हथियारों का जखीरा

 

 

Exit mobile version