Janjgir District Hospital : जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में संदिग्ध आग, दस्तावेज खाक, लापरवाही या साजिश?

Janjgir District Hospital : जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में संदिग्ध आग, दस्तावेज खाक, लापरवाही या साजिश?

Janjgir District Hospital

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में शनिवार देर रात एक संदिग्ध आगजनी की घटना सामने आई, जिसने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी इस आग ने वहां मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नष्ट होने की आशंका बढ़ा दी है।

read more – Congress Remembers Indira Gandhi : सीजफायर पर कांग्रेस का हमला, इंदिरा गांधी को किया याद, सर्वदलीय बैठक और संसद सत्र की मांग

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई, जब सिविल सर्जन कार्यालय के कक्ष क्रमांक 3 और 4, जिन्हें रिकॉर्ड रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था, में अचानक लपटें उठती देखी गईं। वहां भर्ती मरीजों के परिजनों ने तुरंत स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शटर तोड़कर दमकलकर्मियों ने अंदर प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

Janjgir District Hospital

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कमरा सप्ताहांत पर पूरी तरह से बंद रहता है, ऐसे में वहां आग लगना अपने आप में संदेह पैदा करता है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश हो सकती है।

अस्पताल के इलेक्ट्रिशियन का दावा है कि हाल ही में बिल्डिंग में नई वायरिंग की गई थी, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार किया जा रहा है। इससे आग की वजह और भी रहस्यमयी बन जाती है।

इस घटना ने लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है और वे घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

read more – HYPER CLUB SEALED : रायपुर के ‘हाइपर क्लब’ पर छापा, आधी रात के बाद चल रही थी पार्टी; नाबालिगों की मौजूदगी और अश्लीलता का आरोप

News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर