HYPER CLUB SEALED : रायपुर के ‘हाइपर क्लब’ पर छापा, आधी रात के बाद चल रही थी पार्टी; नाबालिगों की मौजूदगी और अश्लीलता का आरोप

HYPER CLUB SEALED : रायपुर के ‘हाइपर क्लब’ पर छापा, आधी रात के बाद चल रही थी पार्टी; नाबालिगों की मौजूदगी और अश्लीलता का आरोप

HYPER CLUB SEALED

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ‘हाइपर क्लब’ में देर रात अवैध रूप से पार्टी चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब को तत्काल बंद करा दिया। जानकारी के अनुसार, रात 12 बजे के बाद भी एक गौरान नामक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने क्लब पर छापा मारा, जहां शराब के साथ डांस चल रहा था। मौके पर मौजूद युवक-युवतियां भड़काऊ और अश्लील कपड़ों में थे, जिनमें से कुछ नाबालिग भी पाए गए। यह क्लब पहले भी विवादों में रह चुका है — यहां गोली चलने की घटनाएं और नशीले पदार्थों के अवैध उपयोग की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने क्लब मैनेजमेंट से जवाब-तलब किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

read more – Chhattisgarh Child Protection Home : सुरक्षा गार्ड पर मिर्ची पाउडर फेंककर छह अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से फरार, तीन माह में दूसरी घटना

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर