Mothers Day 2025 : मदर्स डे से पहले भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, शेयर किया मां श्रीदेवी को समर्पित फैन मेड वीडियो

Mothers Day 2025 : मदर्स डे से पहले भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, शेयर किया मां श्रीदेवी को समर्पित फैन मेड वीडियो

Mothers Day 2025

मुंबई। मदर्स डे से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपनी दिवंगत मां, लेजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैन मेड वीडियो री-शेयर किया, जिसमें श्रीदेवी को 1990 की तेलुगु फैंटेसी फिल्म जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी की एक सुंदर धुन पर दिखाया गया है।

READ MORE – CM VISHNUDEV SAI : भारत-पाक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट मोड में, CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

वीडियो में श्रीदेवी को पिंक आउटफिट में परी जैसी छवि के साथ दर्शाया गया है। इस भावुक पोस्ट में जाह्नवी ने एक रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी मां के प्रति प्यार जताया।

Mothers Day 2025

बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में आकस्मिक डूबने से निधन हो गया था। तब से लेकर आज तक जाह्नवी कपूर कई बार अपनी मां को याद करते हुए पोस्ट करती रहती हैं और उनकी यादों को जीवित रखती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो:

जाह्नवी कपूर इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा, वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी में नजर आएंगी, जो 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ होगी।

इसके अलावा जाह्नवी तेलुगु फिल्म पेड्डी का भी हिस्सा हैं, जिसमें वह राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी और इसे बुची बाबू सना निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

READ MORE – Karregutta Naxal Operation Update : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन अस्थाई रूप से रोका गया, सुरक्षाबल लौटे जिला मुख्यालय

 

Breaking News Knowledge