BALLISTIC MISSILE : पाकिस्तान ने तनाव के बीच ‘अब्दाली’ बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

BALLISTIC MISSILE : पाकिस्तान ने तनाव के बीच ‘अब्दाली’ बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

BALLISTIC MISSILE

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में पाकिस्तान ने एक अहम सैन्य कदम उठाते हुए शनिवार को सतह से सतह पर मार करने वाली 450 किलोमीटर की रेंज वाली ‘अब्दाली’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित सोनमियानी रेंज में किया गया।

read more – MAWRA AND MOMINA INSTAGRAM BLOCKED : भारत में पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज़ के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक – राहत फतेह अली खान से मोमिना मुस्तहसन समेत कई नाम शामिल

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह परीक्षण मिलिट्री ड्रिल ‘एक्सरसाइज इंडस’ के अंतर्गत हुआ, जो आर्मी स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (ASFC) द्वारा आयोजित किया गया। परीक्षण के दौरान सेना के उच्च अधिकारी, जिनमें स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद शाहबाज खान और स्ट्रेटेजिक प्लांस डिवीजन के डीजी मेजर जनरल शहरयार परवेज बट शामिल थे, मौके पर मौजूद थे।

पाकिस्तान द्वारा यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत की ओर से हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद कूटनीतिक दबाव बनाया गया है। इसके जवाब में पाकिस्तान लगातार NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर मिसाइल परीक्षण की चेतावनी देता आ रहा है।

‘अब्दाली’ मिसाइल एक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल है, जो पाकिस्तान की सामरिक क्षमता को और मज़बूत करती है। यह परीक्षण पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों और क्षेत्र में शक्ति संतुलन को लेकर उसकी नीति को दर्शाता है।

read more – India Nepal border : नेपाल सीमा पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अवैध मदरसे, धार्मिक स्थल और घुसपैठ पर चला बुलडोजर

 

Breaking News International National News and Politics