Anil Kapoor Mother Passed Away
मुंबई। 2 मई 2025 को बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर परिवार की मातृशक्ति निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार आज 3 मई को किया गया। निर्मल कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए हिंदी सिनेमा के तमाम स्टार्स पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान के वीडियोज भी सामने आए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक निर्मल कपूर लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से पूरा कपूर परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री गहरे शोक में डूब गया है।
Anil Kapoor Mother Passed Away
निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर, बेटी रीना कपूर मरवाह, पोते-पोतियां सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर समेत कई फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। जाह्नवी के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। सभी सदस्य बेहद भावुक दिखाई दिए।
बॉलीवुड के कई मशहूर चेहरों ने भी अंतिम संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी, जिनमें करण जौहर, अनुपम खेर, रानी मुखर्जी और अरबाज खान शामिल रहे।
Anil Kapoor Mother Passed Away
बता दें कि निर्मल कपूर, बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं। सुरिंदर कपूर का निधन सितंबर 2011 में हुआ था। उनके चार बच्चे हैं – बोनी, अनिल, संजय और रीना। कपूर परिवार का बॉलीवुड इंडस्ट्री में गहरा योगदान रहा है।
READ MORE – BALLISTIC MISSILE : पाकिस्तान ने तनाव के बीच ‘अब्दाली’ बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

