CM VISHNUDEV SAI : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे गृह व खनिज विभाग की समीक्षा बैठक, ‘सुशासन तिहार’ की तैयारियों पर भी रहेगा फोकस

CM VISHNUDEV SAI : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे गृह व खनिज विभाग की समीक्षा बैठक, ‘सुशासन तिहार’ की तैयारियों पर भी रहेगा फोकस

CM VISHNUDEV SAI

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे से वे गृह विभाग और खनिज विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में गृह विभाग के अंतर्गत आने वाले आवास आवंटन की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके तहत यह देखा जाएगा कि विभिन्न स्तरों पर आवास योजनाओं का क्रियान्वयन कितनी पारदर्शिता और प्रभावशीलता से हो रहा है।

खनिज विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य के खनिज संसाधनों के दोहन, खनन से होने वाली राजस्व प्राप्ति और खनन क्षेत्रों में स्थानीय विकास को लेकर विशेष चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विभागीय कार्यों में तेजी लाने, पारदर्शिता बढ़ाने और नीतिगत निर्णयों की समीक्षा के लिए यह बैठकें ले रहे हैं, जो शासन के सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज ‘सुशासन तिहार’ की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार, सुशासन तिहार का तीसरा चरण इसी माह आयोजित होने वाला है। इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम सरकार की जनसेवा प्रतिबद्धता और बेहतर प्रशासनिक कार्य प्रणाली का प्रतीक है।

read more – BHUBANESWAR GIRLS HOSTEL CRIME NEWS : ओडिशा के KIIT यूनिवर्सिटी हॉस्टल में नेपाली छात्रा मृत पाई गई, तीन महीने में दूसरी मौत, जांच जारी

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर