RAIPUR SIKH COMMUNITY : आमिर खान द्वारा गुरु नानक देव जी का रूप धारण करने पर छत्तीसगढ़ सिख समाज का विरोध, गिरफ्तारी की मांग

RAIPUR SIKH COMMUNITY : आमिर खान द्वारा गुरु नानक देव जी का रूप धारण करने पर छत्तीसगढ़ सिख समाज का विरोध, गिरफ्तारी की मांग

RAIPUR SIKH COMMUNITY

रायपुर। राजधानी रायपुर में आमिर खान की आगामी फिल्म गुरु नानक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक वायरल पोस्टर में आमिर खान को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के रूप में दिखाया गया है, जिसमें वे गुरु वेशभूषा में हाथ उठाकर आशीर्वाद की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। इस पर छत्तीसगढ़ सिख समाज ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया है।

सिख धर्म में किसी भी गुरु का रूप धारण करना पूर्ण रूप से वर्जित है। सिख समाज ने इसे अक्षम्य अपराध बताते हुए अभिनेता आमिर खान, फिल्म निर्माता करण जौहर व अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रायपुर में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को ज्ञापन सौंपा और तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, स्टडी सर्किल के प्रधान मनमोहन सिंह सैलानी और बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत सहित अन्य नेताओं ने इस कृत्य को षड्यंत्र करार दिया और चेतावनी दी कि सिख समाज इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस प्रशासन ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

read more – BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नक्सलियों का तांडव, सड़क निर्माण में लगे मुंशी की हत्या, 7 वाहन जलाए

Breaking News Knowledge National News and Politics राज्य खबर