Raipur Road Accident : रायपुर सिविल लाइन में बड़ा सड़क हादसा, पुलिस की सूमो पेड़ से टकराई, चालक घायल

Raipur Road Accident : रायपुर सिविल लाइन में बड़ा सड़क हादसा, पुलिस की सूमो पेड़ से टकराई, चालक घायल

Raipur Road Accident

रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने तेज रफ्तार से आ रही पुलिस की सूमो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का अगला टायर फट गया था, जिसके कारण वाहन सीधे पेड़ से टकरा गया।

हादसा रात के क़रीब 12 बजे के आसपास हुआ, जब सड़क पर ट्रैफिक न के बराबर था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह पुलिस वाहन रायपुर पुलिस लाइन का बताया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद गश्ती दल के पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में घायल चालक को गश्ती वाहन से ही अस्पताल पहुंचाया गया।

READ MORE – LPG CYLINDER : 1 मई से सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू एलपीजी के दाम यथावत

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर