Site icon AB News.Press

WEATHER UPDATE : दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम बदला, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर – तेज गर्मी, आंशिक बादल और आंधी का येलो अलर्ट जारी

WEATHER UPDATE

रायपुर। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत एमपी यूपी, यूके और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मौसम से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है।

सबसे खबर दिल्ली के मौसम से। दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी और बढ़ गई है। दिन में तापमान करीब 42 डिग्री तक पहुंच सकता है और रात में 23 डिग्री के आस-पास रहेगा। हवा की रफ्तार 08 किमी प्रति घंटा रह सकती और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा। कुछ इलाकों में बाछल छाए रहने की भी संभावना है।

सुबह से ही तेज धूप निकलेगी। दोपहर के बाद आसमान में थोड़े बादल आ सकते हैं और धूलभरी हवाएं भी चलने के आसार हैं। दिल्ली की हवा अब भी खराब बनी हुई है, इसलिए बच्चों, बुजुगों और बीमार लोगों को बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। 29 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा मौसम विभाग ने आंधी का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

WEATHER UPDATE

दिल्ली

दिल्ली के बाद देश के बाकी हिस्सों में भी मौसम ने करवट ली है। सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश की। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। राज्य के कई जिलों का तापमान काफी गिर गया है। भोपाल, नौगांव, ग्वालियर सहित 35 से ज्यादा जिलों में दिन-रात का पारा 11.2 डिग्री तक नीचे आ गया है। नौगांव में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 10 डिग्री गिरा है। बात करें राजधानी भोपाल की तो यहां न्यूनतम तापमान 43°c जबकि 24°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर पश्चिम रहेगा।

भोपाल

छत्तीसगढ़ के छह जिलों में बादल गरजने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि राज्य के तापमान में गिरावट आने से गर्मी में कुछ कमी आई है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंट तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक छत्तीसगढ़ में मौसम यूं ही करवट लेता रहेगा। दोपहर और शाम के वक्त गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि राज्य के तापमान में गिरावट आने से गर्मी में कुछ कमी आई है।

सोमवार की दोपहर बाद अगले तीन घंटे के लिए मौसम से प्रदेश के लिए अलर्ट भेजा । इसनमें सबसे ज्यादा मौसमी बदलाव वालें जिलों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, गौरिल्ला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, रायगढ़ और रायपुर, सूरजपुर और सरगुजा हैं। किसानों और आम जनता के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, मगर तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान 24°c और अधिकतम 38°c तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा।

WEATHER UPDATE

रायपुर

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी में तापमान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री तक जा सकता है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा।

लखनऊ

अब रुख करते हैं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का। देहरादून का न्यूनतम तापमान 22°c जबकि 36°c अधिकतम तापमान जा सकता है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा

देहरादून

वहीं पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में आज तेज बारिश और आंधी आ सकती है। दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं, जैसे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु।

WEATHER UPDATE

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है और लू चलने का खतरा है। उधर बिहार और झारखंड के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने सभी से कहा है कि मौसम की खबरों पर नजर रखें और बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।

दिशा के आधार पर देश के मौसम की बात करें तो सबसे पहले अपडेट पूर्वोत्तर के राज्यों से हैं। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 अप्रैल को तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती है। यहां हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक हो सकती है

दक्षिण भारत के राज्यों में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। यहां हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा तक जा सकती है।

मध्य भारत के राज्यों में ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

पश्चिम राज्य राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र के विदर्भ, में गर्मी और बढ़ने वाली है। इन जगहों पर हीटवेव या लू चल सकती है। एक दिन पहले विदर्भ के ब्रह्मपुरी में तापमान सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

READ MORE – UPSC MAINS PASS : यूपीएससी मेन्स पास करने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिलेगी 1 लाख की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा कदम

 

Exit mobile version