BAAHUBALI THE BEGINNING RE RELEASE : 2025 में फिर टकराएंगे बाहुबली और भल्लालदेव, ‘बाहुबली’ फिल्में होंगी री-रिलीज, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

BAAHUBALI THE BEGINNING RE RELEASE : 2025 में फिर टकराएंगे बाहुबली और भल्लालदेव, ‘बाहुबली’ फिल्में होंगी री-रिलीज, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

BAAHUBALI THE BEGINNING RE RELEASE

मुंबई। एसएस राजामौली की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ सीरीज़ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माता शोबू यारलागड्डा ने ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर घोषणा की कि ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ दोनों फिल्मों को अक्टूबर 2025 में भारत और इंटरनेशनल सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा।

निर्माताओं के अनुसार, यह सिर्फ एक साधारण री-रिलीज नहीं होगी, बल्कि फैंस के लिए एक जश्न का साल होगा। इस दौरान दर्शकों को नई जानकारियां, पुराने पलों की यादें और कुछ खास सरप्राइज दिए जाएंगे।

पहली फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ 2015 में और दूसरी फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ 2017 में रिलीज हुई थी। इन फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई थीं।

फिल्म में प्रभास ने बाहुबली का किरदार निभाया था, जबकि राणा दग्गुबाती ने भल्लालदेव की भूमिका निभाई थी। इनके साथ अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासिर जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं।

राजामौली ने पहले कहा था कि फिल्म की सफलता की कुंजी गहरी और बुनियादी मानवीय भावनाओं को दर्शाना था, जिसने देश-विदेश के दर्शकों को जोड़कर रखा।

अब, बाहुबली की 10वीं और 8वीं वर्षगांठ पर, फैंस को दोबारा वही भव्यता और रोमांच अनुभव करने का मौका मिलेगा, इस बार कुछ नई चीजों के साथ।

read more – SON-IN-LAW MARRIAGE : बस्ती में भी दोहराया गया ‘अलीगढ़ कांड’, होने वाले दामाद के साथ सास फरार, पुलिस कर रही तलाश

Knowledge