Mumbai Building Fire Accident  : मुंबई के अंधेरी की आवासीय इमारत में आग, 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

Mumbai Building Fire Accident : मुंबई के अंधेरी की आवासीय इमारत में आग, 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

Mumbai Building Fire Accident

मुंबई के अंधेरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक आवासीय इमारत में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आठ मंजिला ‘ब्रोक लैंड’ इमारत की पहली मंजिल पर रात लगभग 2:40 बजे आग भड़क उठी।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 34 वर्षीय महिला अभिना संजनवाला की दम घुटने से मौत हो गई। उसे तत्काल कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा, 10 दिन के एक नवजात और तीन साल के एक बच्चे समेत छह अन्य लोग भी आग से प्रभावित हुए हैं। इनमें से एक बच्चे को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती किया गया है, जबकि दो पुरुषों का कूपर और ट्रॉमा केयर अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आग मुख्यतः बिजली के तारों, फर्नीचर और कागज जैसे घरेलू सामानों तक सीमित रही। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर से मुंबई की बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

read more – Municipal Corporation Raipur : रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, विज्ञापन ढांचों की सुरक्षा के लिए जारी किए कड़े निर्देश

Breaking News National News and Politics