Site icon AB News.Press

BLA Attack Pakistan Army : बलूचिस्तान में बड़ा हमला, BLA के IED ब्लास्ट में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, सेना का वाहन तबाह

BLA Attack Pakistan Army

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार (25 अप्रैल) को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 10 जवान मारे गए। यह हमला क्वेटा के नजदीक मार्गट क्षेत्र में हुआ, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने सेना के काफिले पर रिमोट-कंट्रोल्ड IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला किया।

read more – India vs Pakistan : LoC पर पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, भारत का करारा जवाब; घाटी में आतंकी ठिकानों पर बमबारी, हाई अलर्ट में सेना

BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया कि हमले में सेना का वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया और उसमें सवार सभी 10 सैनिक मारे गए। मारे गए सैनिकों में सूबेदार शहज़ाद अमीन, नायब सूबेदार अब्बास, सिपाही खलील, जाहिद, खुर्रम सलीम समेत अन्य शामिल हैं।

हमले के बाद BLA ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हमले के स्थान और धमाके के दृश्य दिखाए गए हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से अब तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बलूचिस्तान लंबे समय से बलूच विद्रोहियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। बलूच लिबरेशन आर्मी 1970 के दशक में बनी थी और 2000 में फिर से सक्रिय हुई। संगठन बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करता है और इसके पास करीब 6000 लड़ाकों की सैन्य ताकत मानी जाती है, जिनमें “मजीद ब्रिगेड” जैसे आत्मघाती दस्ते भी शामिल हैं।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस हमले पर प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर लिखा कि “बलूचियों ने पाकिस्तान सेना को ठिकाने लगाया, पाकिस्तान अब टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।”

पिछले कुछ महीनों में BLA द्वारा पाकिस्तानी सेना पर यह दूसरा बड़ा हमला है, जिससे बलूचिस्तान में बढ़ती अस्थिरता और पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा चुनौतियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

read more – Eknath Shinde Help Syed Adil Hussain Family : आदिल की बहादुरी को सलाम, एकनाथ शिंदे ने शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार को दिए 5 लाख रुपये, घर के पुनर्निर्माण में भी करेंगे मदद

Exit mobile version